

कोतवाली पटेलनगर, uttrakhandprime24x7 l पुलिस द्वारा लगातार थाना क्षेत्र मे अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/ बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरुद्व अभियान चलाया जा रहा है, अभियान के तहत कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार जिसके कब्जे से कुल 60 पव्वे देशी शराब जाफरान किये गये बरामद ।
श्री दलीप सिह कुँवर पुलिस उप-महानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून* द्वारा जनपद मे मादक पदार्थों की रोकथाम / तस्करी व बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु जनपद पुलिस को आदेश निर्देश जारी किये गये है, जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती सरिता डोबाल व श्री पंकज गैरोला अपर पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के मार्गदर्शन/पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर श्री सूर्यभूषण नेगी द्वारा मादक पदार्थों की धरपकड एवं तस्करी/ बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस टीम गठित की गयी, जिसके क्रम मे पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग पाम सिटी से 200 मी0 आगे कच्चे रास्ते पर कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र से दिनांक 24-08-2023 को अभियुक्त आशु गुप्ता पुत्र मंगरु गुप्ता निवासी कुम्हारबाडा म0नं0 337 ऋषिकेश थाना कोतवाली ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 34 वर्ष को कुल 60 पव्वे देशी शराब जाफरान के साथ गिरफ्तार किया गया,अभियुक्त के विरूद्ध थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0 458/2023 धारा 60 आबकारी अधि0 पंजीकृत किया गया । अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
नाम/ पता गिरफ्तार अभियुक्त
1- आशु गुप्ता पुत्र मंगरु गुप्ता निवासी कुम्हारबाडा म0नं0 337 ऋषिकेश थाना कोतवाली ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 34 वर्ष ।
अभियुक्त से बरामद माल का विवरण
1- देशी शराब जाफरान-60 पव्वे ।
पुलिस टीम
1- कानि0 रुसेन्द्र सैनी कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
2-कानि0 विनोद बंगारी कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।




