Dehradunउत्तराखंडक्राइम

अवैध मादक पदार्थों/शराब तस्करो के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही

11.13 ग्राम स्मैक, 765 ग्राम चरस व 20 लीटर कच्ची शराब के साथ 03 अभियुक्तों को भिन्न-भिन्न स्थानों से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनांक: 09-02-2024

Dehradun, Uttarakhand prime 24×7 

कोतवाली ऋषिकेश

मा0 मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार के *”ड्रग फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को सार्थक बनाये जाने के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अवैध मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु सभी अधीनस्थों को कडे निर्देश निर्गत किये गये हैं।

निर्गत निर्देशों के क्रम में कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों/शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध लगातार सत्यापन/सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत दून पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नवत है।

1- लाला लाजपत राय मार्ग से एक *अभियुक्त मारकंडे जायसवाल पुत्र उमेश जायसवाल निवासी शीशम झाड़ी थाना मुनि की रेती जिला टिहरी गढ़वाल को कुल 11.13 ग्राम अवैध स्मैक* के साथ

2-चंद्रभागा पुल के नीचे से एक *अभियुक्त भदई शाह पुत्र कुदई शाह निवासी गली नंबर 3 शीशम झाड़ी थाना मुनि की रेती जिला टिहरी गढ़वाल मूल निवासी ग्राम बलुआ थाना पहाड़पुर जिला मोतीहारी बिहार को कुल 765 ग्राम अवैध चरस* के साथ

3-मनसा देवी फाटक के पास से एक अभियुक्त *प्रदीप सिंह पुत्र स्वर्गीय गुरनाम सिंह निवासी मनसा देवी श्यामपुर ऋषिकेश देहरादून को कुल 20 लीटर कच्ची शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

सभी अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।

 

*नोट- अभियुक्त मारकंडे जायसवाल के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम, आम्र्स एक्ट तथा गैंगस्टर एक्ट सहित एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है*।

 

*पुलिस टीम :-*

1- उ0नि0 विनोद कुमार, चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट

2- उ0नि0 नवीन डंगवाल, चौकी प्रभारी आईएसबीटी

3- कांस्टेबल तेज सिंह

4- कांस्टेबल दिनेश महल

5- कांस्टेबल कुलदीप

6- कांस्टेबल अभिषेक कुमार

7- कांस्टेबल यशपाल सिंह

8- कांस्टेबल सौरभ चौहान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button