
दिनांक 27.01.2024
Dehradun, Uttarakhand prime 24×7
थाना -रायवाला
मा0मुख्यमंत्री उत्तराखंड के विजन ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अवैध नशा तस्करो के विरूद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में कार्यवाही करते हुए थाना रायवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक: 26-01-24 को हरिपुरकला क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान सदिंग्ध अवस्था में घूमते 02 व्यक्तियों को रूकने के लिये कहा गया तो दोनो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए पकड लिया गया। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा दोनो युवकों की जामा तलाशी ली गई तो दोनो अभियुक्तों के पास अलग-अलग 110-110 ग्रा0 अवैध चरस बरामद हुई । अभियुक्तगणो को कारण गिरफ्तारी बताते हुए हस्ब कायदा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणो के विरुद्ध थाना रायवाला पर: मु0अ0स0 13/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्तों को समय से मा0न्यायालय पेश किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगणो का नाम/पता*
(1). शारिक पुत्र मुनव्वर निवासी ग्राम बसेडी राजुल सोटे वाली गली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र-19 वर्ष
(2). सलमान पुत्र इरफान निवासी पेट्रोल पम्प के सामने ग्राम पदार्थ थाना पथरी हरिद्वार उम्र- 21 वर्ष
*बरामदगी विवरण*
(1). अभियुक्त शारिक से 110 ग्राम अवैध चरस
(2). अभियुक्त सलमान से 110 ग्राम अवैध चरस
पुलिस टीम:
1. उ0नि0 विनय शर्मा ,थाना रायवाला
2. हे0कानि0 336 शहवान अली ,थाना रायवाला
3. कानि0 1392 अर्जुन ,थाना रायवाला
4. कानि0 1161 अनीत ,थाना रायवाला




