अलकनंदा में गिरा तीर्थ यात्रियों का वाहन, दो लोगों की मौत, 10 लापता
अलकनंदा में गिरा तीर्थ यात्रियों का वाहन, दो लोगों की मौत, 10 लापता

दिनांक/26/06/2025
Rudraprayag/Uttarakhandprime 24×7
रूद्रप्रयाग। गुरूवार सुबह बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर घोलतीर में एक टेंपो ट्रैवलर उफनती अलकनंदा नदी में गिरकर समा गयी। इस टेंपो ट्रैवलर में चालक समेत कुल 20 लोग सवार थे। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि दस लोग लापता बताए जा रहे है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो ट्रैवलर हादसे के दौरान 10 लोग छिटककर पहाड़ी पर अटक गए। इनमें दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है। बाकी 10 लोगों की खोजबीन जारी है। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। घटनाक्रम के अनुसार सुबह लगभग आठ बजे एक टेंपो टैªवलर तीर्थयात्रियों को लेकर बदरीनाथ धाम की ओर जा रही थी। नेशनल हाईवे पर घोलतीर के पास यह टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सीधे अलकनंदा नदी में समा गई। हादसे के दौरान इसमें सवार 10 यात्री पहाड़ी पर ही छिटक गए और घायल हो गए। जिनमें दो की मौत हो गयी। जबकि अन्य यात्रियों के टेंपो ट्रैवलर के साथ नदी में जा गिरे।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही घोलतीर पुलिस बल और रुद्रप्रयाग से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया। नदी का तेज बहाव राहत और बचाव कार्य में चुनौती बना हुआ है। बचाव टीम लगातार प्रयास कर रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया है। हादसे के बाद से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।
रुद्रप्रयाग पुलिस ने जो बयान जारी किया है, उसके अनुसार गुरूवा की सुबह लगभग आठ बजे सूचना प्राप्त हुई कि जनपद रुद्रप्रयाग के घोलतीर के निकट स्टेट बैंक मोड़ के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर हाईवे से सीधे खाई में गिरकर अलकनन्दा नदी में चला गया है। उक्त वाहन प्रातःकाल रुद्रप्रयाग से बदरीनाथ जा रहा था। इस दुर्घटना की सूचना मिलने पर जिला पुलिस, अग्निशमन इकाई, एसडीआरएफ सहित तमाम रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची तथा स्थानीय व्यक्तियों द्वारा भी रेस्क्यू कार्य में सहयोग दिया गया। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने तथा नदी में समाने से पूर्व इस वाहन में सवार कुछ व्यक्ति जो कि छिटक गये थे, का रेस्क्यू टीमों द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से ऊपर सड़क पर लाया गया। इन घायल व्यक्तियों को तत्काल जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भिजवाया गया है।




