
दिनाँक- 22/02/2026
Dehradun/ Uttarakhand prime 24×7
घटना का विवरण: वादिनी संध्या भारती पुत्री श्री ताजवर सिंह निवासी- फ्लैट नं0 -16, टाईप- 2, लोक सेवा आयोग आवासीय कालोनी, जनपद हरिद्वार की ई-एफआईआर प्राप्त हुई कि धरना स्थल परेड ग्राउण्ड निकट दून क्लब के पास सड़क किनारे से उनकी स्कूटी सं0: यू0के0-08- एपी-8874 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्राप्त ई-एफआईआर पर कोतवाली डालनवाला पर मु0अ0स0- 178/2025 धारा- 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा दिनांक: 21-02-2026 की रात्रि को पुलिस टीम द्वारा रोजगार तिराहे के आगे कॉन्वेंट सर्विस रोड के पास से चैकिंग के दौरान 01 अभियुक्त राहुल उर्फ अभिषेक रौथाण पुत्र श्री जयकृत सिंह रौथांण निवासी- ग्राम रलथम, पोस्ट विसल्ड, पट्टी- घुडदौड़स्यूं , चौकी पाबो, थाना- पौड़ी, जिला पौड़ी गढ़वाल, उम्र 32 वर्ष को चोरी की उक्त स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त
राहुल उर्फ अभिषेक रौथाण पुत्र श्री जयकृत सिंह रौथांण निवासी- ग्राम रलथम, पोस्ट विसल्ड, पट्टी- घुडदौड़स्यूं , चौकी पाबो, थाना- पौड़ी, जिला पौड़ी गढ़वाल हाल पता- वृन्दावन एन्क्लेव, डांडा लखौंड, आई0टी0 पार्क, थाना रायपुर, जनपद देहरादून, उम्र 32 वर्ष
बरामदगी
स्कूटी सं0: यू0के0-08- एपी-8874
पुलिस टीम
1- उ0नि0 रवि प्रसाद कवि, चौकी प्रभारी करनपुर
2- का0 विजय सिंह
3- का0 अरविन्द भट्ट
4- का0 चैन सिंह भण्डारी




