
दिनांक – 22/01/2024
Dehradun, Uttarakhand prime 24×7
कोतवाली पटेलनगर
दिनांक 21/01/2024 श्री जाकिर अहमद पुत्र बुन्दु निवासी सहस्त्रधारा रोड निकट मयूर विहार द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर प्रार्थना पत्र देते हुए अवगत कराया कि उसके निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स झीवरहेडी कारवारी ग्रान्ट से अज्ञात चोरो द्वारा वैल्डिंग मशीन , ड्रील मशीन , ग्राइंडर मशीन आदि चोरी कर लिए है, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये है। प्रार्थना पत्र पर तत्काल थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0-52/2024 धारा-380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक करते हुए घटनास्थल के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई, साथ ही पूर्व में चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तो की अध्यतन स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस द्वारा किये गए प्रयासों से चोरी की उक्त घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आये। जिनके संबंध में पुलिस टीम द्वारा पतारसी/ सुरागरसी करते हुए आज दिनांक 22-01-2024 को उक्त तीनों अभियुक्तों 1- मौहम्मद सैय्याद उर्फ बादल 2- सावेज 3- साहिल को घटना में चोरी की गई 01 वैल्डिंग मशीन मय 12 मीटर केविल की तार, 02 ड्रिल मशीन मय चार्जर, 02 ग्राइंडर मशीन के साथ गिरफ्तार किया गया। तीनों अभियुक्त गणो द्वारा बरामद सामान को निर्माणाधीन कॉम्लेक्स से चोरी करना स्वीकार किया गया।
*नाम पता अभियुक्त-*
1- मौहम्मद सैय्याद उर्फ बादल पुत्र अख्तर अली निवासी कब्रिस्तान के पास इस्लामनगर ग्राम भुड्डी, थाना पटेलनगर, जनपद देहरादून, उम्र-32 वर्ष।
2- सावेज पुत्र शमशाद निवासी कब्रिस्तान के पास इस्लामनगर ग्राम भुड्डी, थाना पटेलनगर, जनपद देहरादून, उम्र- 25 वर्ष।
3- साहिल पुत्र लतीफ निवासी कब्रिस्तान के पास इस्लामनगर ग्राम भुड्डी, थाना पटेलनगर, जनपद देहरादून, उम्र 24 वर्ष।
*बरामदगी माल -*
01- वैल्डिंग मशीन -01 मय 12 मीटर केविल की तार
02- ड्रिल मशीन -02 मय चार्जर
03- ग्राइंडर मशीन- 02
*(बरामद सामान की अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रु0)*
*पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 मयंक त्यागी, चौकी प्रभारी नयागांव
2- अ0उ0नि0 श्री मोहन सिह
3- कानि0 गौरव देवरानी
4- कानि0 राजवीर भण्डारी




