Rudrapurउत्तराखंड

अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, महिला की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, महिला की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

दिनांक/28/03/2025

Rudrapur/Uttarakhandprime 24×7 

रुद्रपुर। एक स्कॉर्पियो कार पुलभट्टा थाना क्षेत्र के शंकर फार्म के पास अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत पांच लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलभट्टा थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को किच्छा सामुदायिक केंद्र ले जाया गया। जहां पर चार घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो पिथौरागढ़ से मुरादाबाद जा रही है। पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 9.45 बजे सूचना मिली कि पुलभट्टा थाना क्षेत्र के शंकर फार्म के पास एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो नहर में गिर गई। सूचना पर तत्काल मौके पर थाना पुलिस पहुंची और कार में बैठे 6 लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाल कर किच्छा अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने बबीता नाम की महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक बबीता पति और अन्य लोगों के साथ अपने मायके मुरादाबाद जा रही थी। हाल ही में मृतका के भाई का देहांत हुआ था। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। साथ ही मृतका के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button