Dehradunउत्तराखंड

अध्यात्मिक ज्ञान संस्कार शिविर परीक्षा के विजेताओं को सम्मानित किया गया

अध्यात्मिक ज्ञान संस्कार शिविर परीक्षा के विजेताओं को सम्मानित किया गया

दिनांक/11/082025

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। संस्कार प्रणेता ज्ञानयोगी जीवन आशा हॉस्पिटल प्रेरणा स्रोत उत्तराखंड के राजकीय अतिथि आचार्य 108 सौरभ सागर जी महामुनिराज के मंगल प्रेरणा एवं सानिध्य में प्रतिदिन श्री जी की पूजा अर्चना बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ की जाती है। जिसमें सभी भक्तजन भक्ति भाव से श्री जी की पूजा करते हैं। 1 अगस्त से अध्यात्मिक ज्ञान संस्कार शिविर का आयोजन दिगंबर जैन पंचायती मंदिर एव जैन भवन गाँधी रोड देहरादून में हुआ।

शिविर में 6 वर्ष से 80 साल तक के लगभग 180 शिविरार्थियों जिनमें बच्चे, महिला व पुरुष शामिल रहे ने प्रतिभाग किया। अध्यात्मिक ज्ञान संस्कार शिविर की परीक्षा 8 अगस्त को दोपहर में संपन्न हुई। जिसके परिणाम आज घोषित किये गये। जिसमें आज सर्वश्रेष्ठ, उत्तम, प्रथम, द्वितीय आने वाले परीक्षार्थियों को पुरुस्कृत किया गया। साथ ही सभी लोगो को सांत्वना पुरुस्कार दिये गये। इस आध्यात्मिक शिविर में पंडित गगनदीप जैन का भी मार्गदर्शन मिला। शिक्षण शिविर के भाग 4 में प्रथम कविता जैन रहीं, 6 साल पूर्व भी कविता जैन आचार्य सौरभ सागर जी के द्वारा शिक्षण शिविर में प्रथम आई थी, द्वितीय प्राची जैन, भाग 2 में प्रथम निपरा जैन, भाग 2 में द्वितीय श्रेया जैन रहीं, उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर शिविर संयोजक राहुल जैन, नितिन जैन का भी सम्मान किया गया। शिक्षिका के रूप में सिम्मी जैन, प्रीति जैन को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अन्य गण मन लोगों को भी सम्मान किया गया। संध्याकालीन बेला में नित्य प्रतिदिन गुरु भक्ति एवं शंका समाधान सभी श्रद्धालुओं द्वारा जैन भवन में किया जाता है जिसमें सभी श्रद्धालु बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं और ज्ञान की गंगा में डुबकी लगाकर धर्म लाभ उठाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button