उत्तराखंडदुखद

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत, एक घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत, एक घायल

दिनांक/09/06/2025

Kichaa/Uttarakhandprime 24×7 

किच्छा। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। उनका साथी गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। घायल का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात 18 वर्षीय अर्जुन, 19 वर्षीय प्रजव्वल उर्फ कृष्णा व जतिन निवासी ग्राम भंगा थाना पुलभट्टा किच्छा से अपने घर लौट रहे थे।

सिरोली कला में हाईवे पर शर्मा ढाबे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी किच्छा में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सक ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गंभीर स्थिति देखते हुए कृष्णा व जतिन को रेफर कर दिया गया। रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान कृष्णा ने भी दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने डंपर से दुर्घटना की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button