Dehradunउत्तराखंड

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिपः 18 राज्यों की 2.5 लाख छात्राओं के लिए

वर्ष 2024-25 में 25,000 से ज्यादा छात्राओं को दी गई स्कॉलरशिप

दिनांक/15/05/2025

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन ने छात्राओं के लिए अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप की घोषणा की है। छात्राओं को यह स्कॉलरशिप अपनी उच्च शिक्षा (स्नातक) जारी रखने या पाने के लिए प्रदान की जाएगी। इस स्कॉलरशिप की मुख्य विशेषताएँ, अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए छात्रा का किसी सरकारी स्कूल या म्युनिसिपल स्कूल से कक्षा 10 और 12 उत्तीर्ण करना आवश्यक है। इसके साथ ही, आवेदन के समय किसी सरकारी संस्थान या विश्वसनीय प्रामाणिक निजी कॉलेज या विश्वविद्यालय में मान्यता प्राप्त स्नातक उपाधिया डिप्लोमा के प्रथम वर्ष में नियमित छात्रा के रूप में प्रवेश प्राप्त किया होना चाहिए।

यह स्कॉलरशिप पाने वाली छात्राओं को अपनी स्नातकध् डिप्लोमा की पढ़ाई पूरी होने तक हर साल 30,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। अगर कोई छात्रा 4 वर्षों का बीएससी नर्सिंग कोर्स कर रही हैं, तो वह इन चार वर्षों में 1,20,000 रुपयों की सहायता प्राप्त करेगी। यह धनराशि हर साल दो किस्तों में छात्रा के बैंक खाते में सीधे भेजी जाएगी। वह अपनी जरूरत के मुताबिक इन पैसों का उपयोग कर सकती है।

अकादमिक वर्ष 2025-26 में लगभग 2.5 लाख छात्राओं को अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। इस बार देश के 18 राज्यों की छात्राएं स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती हैं।

अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन के चीफ एक्सेक्यूटिव ऑफिसर अनुराग बेहार ने कहा कि, अच्छी स्कूली शिक्षा जीवन की आधारशिला है, जबकि उच्च शिक्षा जीवन की सामाजिक और आर्थिक संभावनाओं में बदलाव लाती है। देश सभी क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है, इसके बावजूद देश की लड़कियाँ शिक्षा हासिल करने की राह में कई सामाजिक और आर्थिक बाधाओं का सामना कर रही हैं। हम लड़कियों को उनके उच्च शिक्षा के सफर में जरूरी सहयोग करने का वादा करते हैं। इससे उन्हें अपने जीवन की दिशा खुद तय करने में मदद मिलेगी।

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप पहल को वर्ष 2024-25 कुछ चुनिंदा जगहों पर लागू किया गया। इसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान व उत्तर प्रदेश के कुछ जिले और झारखण्ड का इटकी ब्लॉक शामिल किए गए थे। इस सत्र में अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन ने 25,000 छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान की। पहले वर्ष का पैसा इन छात्राओं के बैंक खातों में भेजा जा चुका है।

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के दूसरेसत्र के लिए जुलाई 2025 में आवेदन आमंत्रित किए जाएँगे। इस सत्र में और भी कई राज्यों को स्कॉलरशिप के दायरे में शामिल किया जाएगा। ये राज्य हैंर रू (1) अरुणाचलप्रदेश, (2) असम, (3) बिहार, (4) छत्तीसगढ़, (5) झारखंड, (6) कर्नाटक, (7) मध्यप्रदेश, (8) मणिपुर, (9) मेघालय, (10) मिजोरम, (11) नागालैंड, (12) ओडिशा, (13) राजस्थान, (14) सिक्किम, (15) तेलंगाना, (16) त्रिपुरा, (17) उत्तरप्रदेश, और (18) उत्तराखंड। इस कार्यक्रम में अगर कोई भी बदलाव या इस बारे में कोई भी अपडेट आते हैं, तो आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत में ही सूचित किया जाएगा।आने वाले समय में अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप प्रोग्राम पूरे देश में लागू किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button