
दिनांक/18/02/2025
Haridwar/Uttarakhandprime 24×7
हरिद्वार। थाना कनखल स्थित अ्रंग्रेजी शराब ठेके में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से चुराई गयी 37 हजार की नगदी भी बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीती सुबह सचिन दिवाकर पुत्र गंगाराम निवासी कनखल हरिद्वार द्वारा थाना कनखल में तहरीर देकर बताया गया कि बीती रात किसी अज्ञात चोर ने जगजीतपुर स्थित उनकी अंग्रेजी शराब की दुकान के पिछले गेट का ताला तोडकर दुकान के अन्दर काउन्टर में रखा बैग जिसमें लगभग 37 हजार रूपये व कुछ दस्तावेज रखे थे, को चोरी कर लिये गये है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद खोखरा तिराहा जगजीतपुर के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे से दो संदिग्ध को दबोचकर तलाशी ली गई तो एक बैग जिममें 37150 रूपये, ठेके से सम्बन्धित दस्तावेज एवं एक तमंचा 12 बोर बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए आरोपी दिनांक 17 फरवरी को अपने जिले श्रीवस्ती से हरिद्वार आये थे तथा रात के समय घूमते हुए जगजीतपुर अग्रेजी शराब के ठेके के पास पहुँचे। पैसो की कमी के चलते दोनों ने ठेके की रैकी की और फिर पिछली तरफ ही सो गये। आधी रात को मौका पाकर दोनों ने पिछली तरफ बने दरवाजे का ताला तोडकर अन्दर काउन्टर से पैसो से भरे बैग को चोरी कर लिया। आरोपी आज फिर किसी दूसरी दुकान में वारदात को अंजाम देकर रात में ट्रेन के जरिए श्रीवस्ती जाने की फिराक में थे। आरोपी अय्याश पूर्व में भी मुम्बई थाना शाहू नगर व थाना अम्बावली से चोरी के अपराध में जेल जा चुका है तथा अभी जमानत पर है। पकड़े गये आरोपियों के नाम अय्याश खान पुत्र जुमई खां निवासी बनकटी थाना हरदथ नगर ग्रन्ट जिला श्रीवस्ती उ.प्र. व भूरे खान पुत्र गुलाब खान निवासी बनकटी थाना हरदथ नगर ग्रन्ट जिला श्रीवस्ती उ.प्र. बताया जा रहा है।




