
Date/07/01/2026
Dehradun/ Uttarakhand prime 24×7
देहरादून। कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा की कल जिस तरह से एक अन्य मुद्दे पर प्रेस को संबोधित करने आए थे मुख्यमंत्री जी और जब पत्रकारों ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में नए तथ्यों के खुलासे पर सवाल पूछा तो काफ़ी असहज नज़र आए और मीडिया से ही उल्टा सवाल करने लगे ये उनकी नियति को दर्शा रहा है। उन्होंने मीडिया बंधुओं का धन्यवाद दिया कि उन्होंने इस मुद्दे को उनके समक्ष रखा उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की बात पर अपनी बात रखने से पहले मैं अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कुछ तथ्यों को सामने रखना चाहता हूँ जिस दिन अंकिता भंडारी की हत्या हुई उससे दो दिन पहले रिसोर्ट मालिक के द्वारा पटवारी चैकी में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया और अंकिता के पिता पर चैकी में भी दबाव बनाने की कोशिश की गई कि वे इस बात को मान जायें कि उनकी बेटी भाग गई है, पर उन्होंने ऐसा नहीं माना फिर पटवारी आया उन पर किसी पेपर पर हस्ताक्षर कराने पर ये कोशिश परवान नहीं चढ़ पायी पर उसका शव बरामद हुआ और मीडिया ने अंकिता और उसके मित्र ने उसके और अंकिता के बीच के संदेशों के आदान प्रदान को सार्वजनिक किया तब लोकल मीडिया ने ये बात उठाई तब ये बात उठी की उसने अपनी जान के खतरे का अंदेशा पहले ही जता दिया था, तब सरकार पर दबाव बना जब काफ़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए सरकार ने उन लोगों पर भी बल का प्रयोग किया।




